अमर उजाला
Thu, 29 January 2026
अभिनेत्री मेधा राणा फिल्म 'बॉर्डर 2' की कामयाबी को लेकर खुश हैं।
इस फिल्म में उन्होंने वरुण धवन के अपोजिट अभिनय किया है।
फिल्म में वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का और मेधा राणा ने उनकी पत्नी धनवंती देवी दहिया का किरदार निभाया है।
हाल ही में मेधा राणा धनवंती देवी दहिया से मिली हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।
इसके साथ उन्होंने लिखा 'मैं स्वर्गीय मेजर होशियार सिंह दहिया की पत्नी, धनवंती देवी दहिया से मिलकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।'
उन्होंने आगे लिखा 'मेरा किरदार उनकी (धनवंती देवी दहिया) जिंदगी के अनुभवों से लिया गया है।'
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज हुई।
इसमें वरुण धवन के अलावा सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदारों में हैं।
मौनी रॉय ने 'अब होगा हिसाब' के कलाकारों के साथ दिए पोज