अमर उजाला
Sun, 29 June 2025
साउथ स्टार विष्णु मांचू की पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ एक लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘कन्नप्पा’ ने पहले दिन 9.35 करोड़ की औसत कमाई की थी।
हालांकि, मेकर्स को उम्मीद थी कि शनिवार को वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में कुछ उछाल देखने को मिलेगी।
लेकिन नतीजा इसके उलट हुआ है। शनिवार को फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिली।
पहले दिन 9 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली ‘कन्नप्पा’ दूसरे दिन शनिवार को सिर्फ 6.84 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई।
जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म खबर लिखे जाने तक 11 लाख रुपए जुटा चुकी है।
इस तरह से अब दो दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई 16.3 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।
पौराणिक कहानी पर आधारित ‘कन्नप्पा’ एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।
ब्रैड पिट की ‘एफ 1’ ने बढ़ाई रफ्तार, शनिवार को कमाए इतने करोड़