अमर उजाला
Sat, 19 July 2025
अनुपम खेर की चर्चित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
अनुपम खेर इस फिल्म में न सिर्फ कलाकार हैं बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।
लगभग 23 साल बाद अनुपम खेर निर्देशक के रूप में वापस लौटे हैं।
ऐसे में इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने काफी मेहनत की है। कई फिल्म फेस्टिवल में भी ये फिल्म दिखाई गई।
अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
अनुपम खेर निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी सुस्त रही है।
‘तन्वी द ग्रेट’ अपने पहले दिन सिर्फ 40 लाख रुपए की ही कमाई कर पाई।
हालांकि, अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर शनिवार-रविवार को फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आती है या नहीं।
ओपनिंग डे पर 'सैयारा' का दिखा जादू, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला रिकॉर्ड