अमर उजाला
Sat, 5 July 2025
अनुराग बसु ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।
कुछ ऐसा ही इंतजार था अनुराग बसु की नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का।
फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब पहले दिन की कुल कमाई भी सामने आ गई है।
‘मेट्रो इन दिनों’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 3.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।
पहले दिन फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है। क्योंकि इस मल्टीस्टारर फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं।
हालांकि, उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। क्योंकि कोई और हिंदी फिल्म मुकाबले में भी नहीं है।
‘मेट्रो इन दिनों’ को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं। रिश्तों की अहमियत बताती इस फिल्म को सराहा जा रहा है।
ये फिल्म 2007 में आई अनुराग बसु की ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की अगली कड़ी है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानियां अलग-अलग हैं। बस थीम सेम है।
पहले दिन 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत, इन फिल्मों को छोड़ा पीछा