ओटीटी पर आने से एक दिन पहले भी करोड़ों में कमा रही ‘भूल चूक माफ’

अमर उजाला

Thu, 5 June 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में इन दिनों बनी हुई है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म अपने 13 दिन पूरे कर चुकी है।

Image Credit : यूट्यूब

पहले हफ्ते 44.1 करोड़ की कमाई करने वाली ‘भूल चूक माफ’ अपने दूसरे हफ्ते में भी लगातार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Image Credit : एक्स

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने अपने 13वें दिन यानी बुधवार को 1.63 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : एक्स

इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.2 करोड़ रहा था। वहीं गुरुवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 3 लाख रुपए कमा चुकी है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस तरह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 65.01 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है और अब इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म माना जा रहा है।

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, करोड़ों में कमाई करने के बावजूद फिल्म अपने दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर आ रही है। फिल्म कल यानी 6 जून को प्राइम वीडियो पर आ जाएगी।

Image Credit : यूट्यूब

‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने वीकएंड पर कमाए करोड़ों, अब लाखों में सिमटी कमाई

एक्स
Read Now