सोमवार को ‘छावा’ ने तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का ये रिकॉर्ड, जानिए कितना किया कलेक्शन

अमर उजाला

Tue, 4 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ ने तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस अपना जलवा जारी रखा।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘छावा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह कमाई रविवार की तुलना में काफी कम है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

रविवार को ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ यह तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘छावा’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 467.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सोमवार को ‘छावा’ ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया। विक्की कौशल की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 60.10 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम

सोहम शाह की ‘क्रेजी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, लाखों में सिमटी चौथे दिन की कमाई

इंस्टाग्राम- @shah_sohum
Read Now