अमर उजाला
Thu, 12 September 2024
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है
यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है
28वें दिन की बात करें तो, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की है, इससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 536.60 करोड़ रुपये हो गया है
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय अभिनीत फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी (गोट) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही
तकरीबन 400 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की कमाई निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाली है
सातवें दिन के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसका कलेक्शन महज 8 करोड़ रुपये ही रहा है, इस तरह फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई 170.75 करोड़ रुपये ही हो पाई है
दुख की घड़ी में मलाइका के साथ खड़ा दिखा खान परिवार, तारीफ में लोगों ने कही ये बात