अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है।
शनिवार को रिलीज हुई ये फिल्म लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
मंगलवार को अपने चौथे दिन ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने 5.50 करोड़ की कमाई की।
जो कि सोमवार की कमाई से कुछ कम है। सोमवार को तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ऐसे में अपनी रिलीज के चार दिन में ही टॉम क्रूज की फिल्म ने 44.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म का लक्ष्य 50 करोड़ पर है।
भारत में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का काफी क्रेज रहा है। अब सीरीज की अंतिम फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी।
फिल्म में एक बार फिर टॉम क्रूज जबरदस्त एक्शन करते दिखे हैं। फिल्म की कहानी एआई के बढ़ते प्रभाव पर आधारित है।
करण जौहर का Cannes में दिखा रॉयल अंदाज, जान्हवी और ईशान का लुक भी आया सामने