अमर उजाला
Sun, 2 June 2024
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, फिल्म ने दूसरे दिन 3.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 9.96 लाख रुपये की कमाई कर ली है
बच्चों के पसंदीदा किरदार छोटा भीम पर बनी फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' ने भी इस शुक्रवार को 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है
फिल्म ने दूसरे दिन महज 52 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म की कुल कमाई 1.17 करोड़ रुपये हो गई है
40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है, फिल्म ने 23वें दिन 56 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 42.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है
दिव्या खोसला की फिल्म सावि ने दूसरे दिन महज 18 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 78 लाख रुपये की कमाई कर ली है
'हिट मशीन' के नाम से जाने जाते हैं साउथ निर्देशक मणिरत्नम