अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में पिछले दो हफ्तों से जबरदस्त कमाई कर रही है।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है।
हाल ही में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रूपये कमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बीते शुक्रवार को 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था।
'छावा' फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में कुल मिलाकर 412.5 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 'छावा' ने कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
अभिनेता यश की 'केजीएफ 2' ने 23 दिनों में 400 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार किया था। वहीं 'छावा' ने यह आकंड़ा सिर्फ 15 दिनों में पार कल लिया है।
मालविका मोहनन ने जंगल में दिखाया बोल्ड अवतार