अमर उजाला
Sun, 2 March 2025
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में पिछले दो सप्ताह से तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब वह एक नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
वहीं बीते शनिवार को फिल्म ने पिछल दिनों की तुलना में अधिक कमाई करते हुए 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘छावा’ ने 16 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 433.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
पिछले दिन ही 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
अब जल्द ही 'छावा' 500 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्म के क्लब में शामिल हो सकती है।
‘नादानियां’ ट्रेलर में प्यार करते दिखे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें दो घंटे में कितने मिले व्यूज..