अमर उजाला
Mon, 3 March 2025
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
बीता रविवार फिल्म के लिए तीसरा वीकएंड था। इस दिन ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पिछले कलेक्शन के साथ फिल्म ने 17 दिनों में कुल 458.89 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'छावा' फिल्म के तीसरे रविवार की कमाई ने बॉलीवुड के किंग खान 'जवान' और 'पठान' की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।
शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज के तीसरे रविवार को जहां 13.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 'पठान' ने 12.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बल्कि 'छावा' ने 24.25 करोड़ रुपये कमाए।
बहुत जल्द फिल्म 500 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़ें को पार कर सकती है।
'छावा' फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।
'छावा' के आगे नहीं टिक पा रहीं 'क्रेजी' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', जानें कुल कमाई