अमर उजाला
Tue, 6 May 2025
एक्टर नानी की फिल्म 'हिट 3' और सूर्या की ‘रेट्रो’ ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। दोनों ही फिल्मों ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की।
जहां, ‘हिट 3’ ने 21 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। वहीं, ‘रेट्रो’ ने 19.25 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की।
दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं और दोनो हीं एक ही रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी कर रही हैं।
‘हिट 3’ की बात करें तो मंगलवार को इसने 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, ‘रेट्रो’ ने 1.45 करोड़ रुपये जुटाए।
‘हिट 3’ ने बॉक्स ऑफिस से अब तक 57.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘रेट्रो’ की कुल कमाई अब तक की कुल कमाई 48 करोड़ रुपये हो गई है।
साउथ की इन दोनों फिल्मों का सामना बॉलीवुड की ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ से है। हालांकि, ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है।
‘हिट 3’ 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, जबकि ‘रेट्रो’ का बजट 65 करोड़ रुपये है।
वामिका गब्बी ने ग्रीन लहंगे में शेयर कीं कातिल तस्वीरें, यूजर बोले- उफ्फ ये आंखें