वीकएंड के बाद औंधे मुंह गिरा ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन, जानें कुल कमाई

अमर उजाला

Tue, 17 June 2025

Image Credit : एक्स

अक्षय कुमार अभिनीत मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुल 11 दिन हो चुके हैं।

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी में से एक ‘हाउसफुल’ सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ वीकएंड के बाद धारशाई होती नजर आ रही है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने बीते दिन सोमवार को मात्र 4.1 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिन से कई गुना कम है। फिल्म ने रविवार को 11.72 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में कुल 158.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Image Credit : एक्स

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन. नाना पाटेकर समेत लगभग 18 दिग्गज कलाकार शामिल हैं, जिसने फिल्म को शानदार बना दिया है।

Image Credit : यूट्यूब

साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी पार्टों को दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली है। अब यह देखना दिलचस्प है कि ये फिल्म कितना कमाई करती है।

Image Credit : यूट्यूब

'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' वीकेंड खत्म होते ही पड़ी कमजोर, जानें फिल्म का कलेक्शन

IMDb
Read Now