अमर उजाला
Fri, 20 June 2025
अक्षय कुमार अभिनीत मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं।
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी में से एक ‘हाउसफुल’ सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब मेकर्स को निराश करती दिख रही है।
फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि फिल्म ने बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह दिखाता है फिल्म ने पिछले दिन की तुलना में आधे से भी कम कमाई की है। अब फिल्म में आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है।
वहीं अभी तक फिल्म ने दो हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कुल 168 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये वीकएंड फिल्म के लिए कैसा साबित होता है।
साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी पार्टों को दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली है।
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर समेत लगभग 18 दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
हफ्ते भर में ही ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की रफ्तार हुई कम, जानें कुल कमाई