अमर उजाला
Sun, 3 August 2025
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इस समय सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्में भी 'महावतार नरसिम्हा' के आगे पानी भरती नजर आ रही हैं।
फिल्म ने बीते शनिवार को 15.35 करोड़ रुयये कमाए, जबकि गुरुवार को फिल्म ने 7.7 करोड़ रुपये कमाए थे।
आए दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 68.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विष्णु पुराण पर आधारित इस फिल्म में भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी दिखाई गई है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर 31 जुलाई को साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ जिसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया है।
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। बीते दिन शनिवार को फिल्म ने 8.08 करोड़ रुपये कमाए।
इसके अलावा शुक्रवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 33.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'किंगडम' फिल्म का निर्देशन गोतम तिन्नानुरी ने किया है। यह एक एक्शन फिल्म है।
तमन्ना भाटिया और काजोल का चुलबुला अंदाज, क्या देखा आपने?