बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन औंधे मुंह गिरी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, ‘छावा’ के आगे हुई नतमस्तक

अमर उजाला

Fri, 28 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के हालात बड़े नाजुक हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रही  है यह फिल्म।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दिन गुरूवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में मात्र 43 लाख रूपये की कमाई की थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं और अभी तक फिल्म की कुल कमाई 6.7 करोड़ रूपये हुई है। 

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए 1.5 करोड़ रूपये कमाए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

जहां एक ओर 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं अर्जुन कपूर अभिनीत यह फिल्म बहुत खराब प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मेरे हसबैंड की बीवी' बहुत जल्द सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती हैं, क्योंकि इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ चुका है।

Image Credit : सोशल मीडिया

'कभी कभी' के पूरे हुए 49 साल, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया ऋषि कपूर को याद

इंस्टाग्राम
Read Now