अमर उजाला
Mon, 4 August 2025
अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं।
बीते रविवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं शनिवार को ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म दर्शकों को रास आ रही हैं और मृणाल ठाकुर संग अजय देवगन की केमिस्ट्री भी पसंद आ रही है।
इसके अलावा दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'धड़क 2' भी थिएटर्स में 01 अगस्त को रिलीज हुई।
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी और दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई थी।
वहीं बीते दिन रविवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए और तीन दिनों में 'धड़क 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
हालांकि मेकर्स इस कलेक्शन से काफी निराश दिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें 'धड़क 2' से काफी उम्मीदें थीं।
असम से है रश्मि देसाई का ताल्लुक, डांस और कॉमेडी से जीता लोगों का दिल, बॉलीवुड में भी किया नाम