अमर उजाला
Mon, 21 July 2025
अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ अपनी रिलीज से पहले कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। जहां उसे सराहना मिली।
हालांकि, रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तन्वी द ग्रेट का हाल वैसा नहीं रहा,जैसी उम्मीद थी।
फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 40 लाख रुपए की कमाई की थी, जो काफी सुस्त रही।
इसके बाद शनिवार को दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखने को मिला और इसने 54 लाख रुपए की कमाई की।
जबकि रविवार को छुट्टी वाले दिन ‘तन्वी द ग्रेट’ की कमाई में फिर मामूली उछाल आया और फिल्म ने 68 लाख रुपए का कारोबार किया।
इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में ‘तन्वी द ग्रेट’ सिर्फ 1.62 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए है। ऐसे में फिल्म के लिए अपना बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी की कहानी है। जो उसके संघर्ष से सफलता तक के सफर को दिखाती है।
संडे को ‘सैयारा’ ने की बंपर कमाई, तीन दिनों में ही सौ करोड़ के करीब पहुंची फिल्म