गुरुवार के दिन ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की रफ्तार पर लगी ब्रेक, कमाई में आई भारी गिरावट

अमर उजाला

Fri, 29 August 2025

Image Credit : एक्स

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ को गुरुवार के दिन तगड़ा झटका लगा।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने बीते गुरुवार को मात्र 1.68 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 4.85 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'कुली' ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त शुरुआत की थी, लेकिन 15 दिनों में फिल्म का यह सबसे कम कलेक्शन है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 270.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

 

Image Credit : एक्स

फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज अहम किरदार में हैं।

Image Credit : एक्स

वहीं, दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस फिल्म ने गुरुवार को 1.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस हिसाब से 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 231.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

चहल से डेटिंग की चर्चा के बीच किसकी सगाई को लेकर खुश हुईं महवश

इंस्टाग्राम@rj.mahvash
Read Now