बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ में जोरदार भिडंत, जानें इनकी कमाई

अमर उजाला

Sun, 17 August 2025

Image Credit : एक्स

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त धमाका करते हुए 65 करोड़ की कमाई की थी। 

Image Credit : यूट्यूब

वहीं फिल्म ने शनिवार को 38. 6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को इसने 54.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

हालांकि यह दिखाता है कि फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन तीन दिनों में ही फिल्म ने 158.7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

वहीं दूसरी ओर सिनेमाघरों में 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' भी रिलीज हुई।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'कुली' और 'वॉर 2' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर हो रही है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'वॉर 2' ने बीते शनिवार को 33.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को इसने 57.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

'वॉर 2' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 142.71 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

अब देखना होगा कि आज रविवार को कमाई के मामले में कौन सी फिल्म बाजी मारती है। 

Image Credit : यूट्यूब

शाहरुख खान ने फैंस के साथ किया आस्क एसआरके सेशन, दे दिए ये 10 मजेदार जवाब

एक्स
Read Now