अमर उजाला
Sun, 11 May 2025
अजय देवगन की ‘रेड 2’ अपनी रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
1 मई को रिलीज हुई ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दस दिन पूरे कर लिए हैं।
दसवें दिन अपने दूसरे शनिवार में भी अजय की फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ करोड़ की कमाई की।
जो फिल्म की शुक्रवार की कमाई से लगभग तीन करोड़ ज्यादा है। शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ का कारोबार किया था।
इस तरह से अपने दस दिनों में फिल्म की कुल कमाई 108.75 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
इसके साथ ही ‘रेड 2’ इस साल छावा और स्काईफोर्स के बाद तीसरी ऐसी फिल्म बनी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
‘रेड 2’ की कहानी लोगों को बांधे रख रही है। यही कारण है कि फिल्म को दसवें दिन भी अच्छी ऑडियंस मिल रही है।
ऐसे में रविवार को छुट्टी के दिन फिल्म की कमाई के और भी बढ़ने की उम्मीद है। 100 करोड़ क्लब में पहुंचते ही ‘रेड 2’ सुपरहिट बन गई है।
‘रेड 2’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
बॉडीकॉन ड्रेस में करिश्मा शर्मा ने दिखाई खूबसूरत अदाएं