अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। बुधवार को ‘मालिक’ ने सिर्फ 1.67 करोड़ की कमाई की।
इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.1 करोड़ रहा था। यानी बुधवार को कलेक्शन में गिरावट आई है।
छह दिनों में ‘मालिक’ सिर्फ 19.77 करोड़ की ही कमाई कर पाई है, जो काफी कम है।
‘मालिक’ का बजट 50 करोड़ से भी ऊपर बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म के लिए बजट निकालना भी अब नामुमकिन सा लग रहा है।
‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ से पिछड़ती दिख रही है।
इस फिल्म में राजकुमार राव पहली बार गैंगस्टर अवतार में नजर आए हैं और उन्होंने जमकर खूनखराबा किया है।
राजकुमार राव की फिल्म के पास आज भर का ही मौका है। क्योंकि शुक्रवार को ‘सैयारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसी नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।
'पंचायत' की रिंकी ने शेयर कीं BTS तस्वीरें, दिखा प्रहलाद चा का क्यूट वर्जन