अमर उजाला
Wed, 11 June 2025
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों दर्शकों को हंसी का फुल डोज दे रही है।
'हाउसफुल 5' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ कमाए।
पहले वीकेंड पर फिल्म ने 87 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया, जिसके बाद 100 करोड़ को पार करने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।
शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 111.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म ने मंगलवार यानी पांचवें दिन को 10.75 करोड़ कमा लिए, जबकि इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 13 करोड़ कमाए थे।
फिल्म ने 'सिकंदर' के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ 5 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
सलमान की फिल्म 'सिकंदर' ने भारत में 110 करोड़ कमाए जबकि 'हाउसफुल 5' अब 111.25 करोड़ कमा चुकी है।
सोनम रघुवंशी हत्याकांड पर चुम दरांग ने रखी आपनी राय, पूर्वोत्तर का किया बचाव