क्रू- गॉडजिला x कॉन्ग की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, आइए इनके कलेक्शन के बारे में जानते हैं क्रू ने नौवें दिन पांच करोड़ 25 लाख के कलेक्शन के साथ कुल 52.75 करोड़ की कमाई कर ली है गॉडजिला x कॉन्ग ने नौवें दिन सात करोड़ 34 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ कुल 69.17 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं मडगांव एक्सप्रेस ने 16वें दिन एक करोड़ 24 लाख रुपये का कारोबार किया, फिल्म की कुल कमाई 21.09 करोड़ हो गई है स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने 16वें दिन एक करोड़ 21 लाख रुपये की कमाई की, फिल्म का कुल बिजनेस 19.46 करोड़ रुपये हो गया है शैतान ने 30वें दिन 95 लाख रुपये का बिजनेस किया, अब फिल्म की कुल कमाई 142.2 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क