'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत पतली, जानें 'गोट' और 'स्त्री 2' की कमाई इन दिनों सिनेमाघरों में करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स संघर्ष करती हुई दिख रही है दलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की हालत भी ऐसी ही हो गई है वहीं, एक महीना बीतने के बाद भी स्त्री 2 दर्शकों को बटोर रही है, आइए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन कर लिया है हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने 7.53 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी वेकंट प्रभु द्वारा निर्देशित 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 231.95 करोड़ रुपये कमा लिए है 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में आए 36 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने 564 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है d