'स्त्री 2' ने 25वें दिन भी दिखाया कमाल, जानें 'गोट' की कमाई का हाल

अमर उजाला

Mon, 9 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor/@actorvijay

'स्त्री 2' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' सिनेमाघरों में अन्य फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा दर्शकों को बटोर रही है, आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अब तक कितने का कलेक्शन कर लिया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते में ही 291.65 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़, तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसने रविवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' ने 527 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2' भारत की पहली ऐसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है  

Image Credit : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana

विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये कमाए थे, चौथे दिन इसने 34.2 करोड़ रुपये कमाए, अब तक फिल्म की  कुल कमाई 137.2 करोड़ रुपये की हो गई है
Image Credit : इंस्टाग्राम @actorvijay

'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर को रिलीज हुई थी, इसमें दलपति विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रभुदेवा, योगी बाबू, अजमल, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन ने काम किया है, इसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @actorvijay

'खेल खेल में' ने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़, दूसरे हफ्ते में 5.85 करोड़, तीसरे हफ्ते में 5.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी, रविवार को कमाई में मामूली सा इजाफा देखने को मिला और इसने 1.12 करोड़ रुपये कमाए, फिल्म ने कुल 34.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन'

इंस्टाग्राम @raviteja_2628
Read Now