मंडे टेस्ट में फेल हुई सूर्या की ‘रेट्रो’, नानी की ‘हिट 3’ में भी आई भारी गिरावट

अमर उजाला

Tue, 6 May 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

तमिल स्टार सूर्या और तेलुगु स्टार नानी की बॉक्स ऑफिस टक्कर में नानी लगातार सूर्या पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

हर दिन के कलेक्शन में नानी की ‘हिट 3’ सूर्या की ‘रेट्रो’ से आगे रह रही है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन बिता देने के बावजूद सूर्या की ‘रेट्रो’ अब तक 50 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

Image Credit : यूट्यूब

1 मई को रिलीज हुई सूर्या की रेट्रो ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@actorsuriya

जो उसकी चौथे दिन की कमाई 8.15 करोड़ से काफी कम है। यही कारण है कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी सूर्या की रेट्रो की कुल कमाई सिर्फ 46.50 करोड़ तक ही पहुंच पाई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरी ओर नानी की ‘हिट 3’ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, पांचवें दिन सोमवार को ‘हिट 3’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली।

Image Credit : x

सोमवार को ‘हिट 3’ ने सिर्फ 4.15 करोड़ की कमाई की। जो उसकी रविवार की 10.25 करोड़ की कमाई से काफी कम है।

Image Credit : सोशल मीडिया

एक दिन के अतिरिक्त वीकेंड का फायदा उठाकर नानी की ‘हिट 3’ पांच दिनों में कुल 56.30 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Image Credit : x

सोमवार को 'रेड 2' की कमाई की रफ्तार हुई धीमी, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

इंस्टाग्राम @ajaydevgn
Read Now