अमर उजाला
Wed, 25 June 2025
इन दिनों सिनेमाघरों में आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा अगर किसी फिल्म की चर्चा हो रही है, तो वो है धनुष की ‘कुबेर’।
‘कुबेर’, ‘सितारे जमीन पर’ के साथ ही रिलीज हुई थी। पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद अब कुबेर की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
धनुष की फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.31 करोड़ रुपए की कमाई की, जो कि बुरी नहीं है।
हालांकि, ‘कुबेर’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 6.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
पांच दिनों में ‘कुबेर’ अब तक कुल 60.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इसे बुरा नहीं कहा जा सकता है।
हालांकि, वीकेंड पर ‘कुबेर’ काफी मालामाल हुई थी। शनिवार को 16.5 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने रविवार को 17.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
ऐसे में एक बार फिर आने वाले वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। लगभग 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अपना आधा बजट निकाल लिया है।
थ्रिलर-इमोशन से भरी इस फिल्म की कहानी पावर और पैसे के ईद-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में धनुष के अलावा नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सरभ और दिलीप ताहिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़, जानें अब तक की टोटल कमाई