अमर उजाला
Sun, 2 March 2025
‘तुम्बाड’ जैसी फिल्म बनाने वाले सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 28 फरवरी को सिनेमाघरों रिलीज हुई।
‘क्रेजी’ को समीक्षकों ने खूब सराहा, लेकिन दर्शकों तक यह पहुंचने में सफल नहीं दिख रही है, फिल्म की शुरुआत ने काफी निराश किया।
पहले दिन एक करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ इसने अपना खाता खोला। रिलीज के दूसरे दिन यानी की पहले शनिवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.15 करोड़ हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 20 करोड़ रुपये में बनी है।
रीमा कागती की फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को भी समीक्षकों ने सराहा, लेकिन सिनेमाघरों में बहुत कम दर्शक इसे देखने को पहुंचे।
पहले दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 65 लाख रुपये की कमाई की।
‘छावा’ का बंपर कारोबार जारी, जानिए 16वें दिन कुल कितनी हुई कमाई?