अमर उजाला
Sun, 29 June 2025
ब्रैड पिट रेसिंग की दुनिया में एक बार फिर वापस आए हैं। इस फिल्म को भारत में दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन 'एफ1' की कमाई में उछाल देखने को मिला।
शनिवार को फिल्म ने 9.62 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 15.32 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
इस फिल्म की कहानी एरेन क्रूगर और जोसेफ ने मिलकर लिखी है और इसे FIA के सहयोग से बनाया गया है।
'एफ1' में ब्रैड पिट के साथ डैमसन इदरीस प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इनके अलावा फिल्म में मैक्स वर्स्टैपेन, फर्नांडो अलोंसो, लुईस हैमिल्टन, कार्लोस सैन्ज, एस्टेबन ओकन, जॉर्ज रसेल जैसे कई रियल लाइफ के फॉर्मूला 1 सितारे इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं।
'मां' को मिला वीकएंड का फायदा, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाए इतने करोड़