अमर उजाला
Wed, 2 July 2025
ब्रैड पिट की इस फिल्म को भारत में दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है और इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
बीते दिन मंगलवार को 'एफ1' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।
अभी तक पांच दिनों के कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब हुई है।
इस फिल्म की कहानी एरेन क्रूगर और जोसेफ ने मिलकर लिखी है।
'एफ1' में ब्रैड पिट के साथ डैमसन इदरीस प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इनके अलावा फिल्म में मैक्स वर्स्टैपेन, फर्नांडो अलोंसो, लुईस हैमिल्टन, कार्लोस सैन्ज, एस्टेबन ओकन, जॉर्ज रसेल जैसे कई रियल लाइफ के फॉर्मूला 1 सितारे इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं।
मौनी रॉय का अंदाज देखकर उत्साहित हुए फैंस, टीना दत्ता ने दिए खूबसूरत पोज