हफ्तेभर में ब्रैड पिट की ‘एफ 1’ ने कमाए इतने करोड़, गुरुवार को बढ़ा कलेक्शन

अमर उजाला

Fri, 4 July 2025

Image Credit : एक्स

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की अमेरिकन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'एफ1' धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Image Credit : एक्स

बीते दिन गुरुवार को ‘एफ1’ ने 3.7 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 3.48 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखाता है कि फिल्म की कमाई पिछले दिन के मुकाबले बढ़ी है।

Image Credit : एक्स

अभी तक एक हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35.68 रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।

Image Credit : यूट्यूब

'एफ 1' ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।

Image Credit : यूट्यूब

ब्रैड पिट की यह फिल्म दर्शकों को रास आ रही है। कमाई के मामले में फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Image Credit : यूट्यूब

जोसेफ कोसिंस्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप को दिखाया गया है।

Image Credit : एक्स

ब्रैड पिट की फिल्म 'एफ 1' में अभिनेता के साथ डैमसन इदरीस प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इनके अलावा फिल्म में मैक्स वर्स्टैपेन, फर्नांडो अलोंसो, लुईस हैमिल्टन, कार्लोस सैन्ज, एस्टेबन ओकन, जॉर्ज रसेल जैसे कई रियल लाइफ के फॉर्मूला 1 सितारे इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं।

Image Credit : एक्स

सिंपल अंदाज में शनाया कपूर ने दिए खूबसूरत पोज

इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
Read Now