टीवी की इस हिट हीरोइन की फिल्मों में नहीं चमकी किस्मत टीवी की नागिन के नाम से मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं है मौनी रॉय छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं उन्होंने अपने करियर के पीक पर टीवी को छोड़ फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी मौनी ने टेलीविजन में अपना सफल करियर छोड़कर फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड का रुख किया था, जो हिट रही थी इसके बाद वह रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना, लंदन कॉन्फिडेंशियल और वेले जैसी फिल्मों में दिखीं, जो फ्लॉप रही थीं फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' में मौनी के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया, इसके बाद भी वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने में फेल रहीं ....