अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
दिल्ली की फैशन डिजाइनर नैंसी त्यागी ने कांस फिल्म महोत्सव में धूम मचा दी है। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली नैंसी ने यहां अपनी डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी है।
उनकी ड्रेस में गहरी नेकलाइन, कोर्सेट वाली चमकदार चोली और स्कर्ट थी। गाउन के गुलाब के फूल और लेयर्ड ने उन्हें हीरोइन की झलक दी।
पिछले साल उन्होंने 30 दिनों में 1000 मीटर कपड़े और 20 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाले गुलाबी गाउन के साथ कान में सबको चौंका दिया था।
नैंसी त्यागी इन्फ्लुएंसर होने के साथ एक महिला फैशन डिजाइनर हैं। उनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बरनवा से है। उनके पिता गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला ड्राइवर हैं।
नैंसी ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इंटर कॉलेज हर्रा मेरठ से की। साल 2020 में नैंसी और उसके भाई मनु त्यागी को उनकी मां माया त्यागी दिल्ली ले आईं।
दिल्ली में पढ़ाई के साथ नैंसी फैशन डिजाइनिंग करने लगी। वह कई फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखतीं थीं, फिर उसी तरह सिलतीं और रील बनातीं थीं।
नैंसी रील बनाकर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गईं। इसी के चलते उन्हें फ्रांस में चल रहे कास फिल्म महोत्सव से बुलावा आया।
नैंसी त्यागी ने वीडियो जारी करके कहा कि रेड कार्पेट पर दोबारा चलकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। यहां एक साल पहले मेरा जीवन बदला था।
फ्लोरल ड्रेस में मोनालिसा ने दिखाया बोल्ड अवतार