अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का हर दिन ग्लैमर से भरा हुआ बीत रहा है। इसके पांचवें दिन भी ऐसा ही हुआ।
हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों से लेकर स्टाइल के दीवाने और उभरते सितारों तक शामिल हुए।
इस लिस्ट में 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' की मशहूर अभिनेत्री शालिनी पासी का नाम भी शामिल है।
उन्होंने रेड कार्पेट पर गुलाबी गाउन में वॉक किया। शालिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मनमोहक तस्वीरें शेयर की।
भारतीय-थाई मॉडल वीना प्रवीण सिंह ने रेड कार्पेट पर अपने साधारण लेकिन आकर्षक सफेद परिधान से सभी को चौंका दिया।
डिजिटल क्रिएटर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी नितिभा कौल पेस्टल ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने अपनी फिल्म ‘डाई माई लव’ के प्रीमियर र व्हाइट गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।
जैकलीन फर्नांडीज ने ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिया कातिलाना लुक, देखें तस्वीरें