अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
आज 29 अप्रैल 2025 को अभिनेता इरफान खान की पांचवी पुण्यतिथि के रूप में मनाई जा रही है।
दिवंगत अभिनेता की पुण्यतिथि के अवसर पर सिनेमाई दुनिया के कई सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक्टर बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता इरफान खान को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह इरफान खान के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में बाबिल ने लिखा कि जीवन चलता रहता है आपके साथ, आपके बिना। साथ ही उन्होंने लिखा कि जल्द ही वह भी इरफान के साथ होंगे और खूब हंसेंगे और एंजाय करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बाबा की बहुत याद आती है।
'पाताल लोक' फेम अभिनेता जयदीप अहलावत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दिवंगत अभिनेता को याद किया है। उन्होंने तीन लाल दिल वाला इमोजी लगाकर इरफान लिखा है और उन्हें याद किया है।
निर्देशक शूजित सरकार ने भी इरफान खान को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, आप जहां भी होंगे खुश होंगे और उम्मीद करता हूं वहां भी अच्छें दोस्त बना लिए होंगे। इसके साथ उन्होंने बताया कि उन्हें इरफान के साथ जीवन और मृत्यु पर हुई चर्चा याद आती है। निर्देशक के जो तस्वीरें साझा की हैं, वो 'पीकू' फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं।
दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था। अभिनेता ने 'पीकू', 'द लंचबॉक्स', 'पान सिंह तोमर' और 'मदारी' जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों में दी थी। इरफान की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह 'अंग्रेजी मीडियम' थी।
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक के कायल हुए सेलेब्स, विक्की कौशल से लेकर अर्जुन कपूर तक ने दी बधाई