अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
बीते सोमवार की रात आईपीएल 2025 के 47वें मैच के दौरान कुछ ऐसा करिश्मा हुआ कि सब चौंक गए।
राजस्थान रॉयल्स टीम के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफानी शतक जड़ा कि उससे सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी तहलका मच गया।
14 साल के इस खिलाड़ी ने गुजरात टायटंस के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में 101 रन नाबाद बनाए। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर तमाम दिग्गज फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी है।
अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर लगाकर एक स्टोरी शेयर की है। उसमें कैप्शन में लिखा ‘काफी समय तक याद रखने वाली पारी, बहुत सम्मान वैभव सूर्यवंशी।’
एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव सूर्यवंशी की पारी का एक क्लिप शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होने लिखा कि इस युवा लड़के को सलाम, अपने सपने को जीता हुआ 14 साल का लड़का।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर वैभव सूर्यवंशी की इस पारी को शानदार बताया। साथ ही उन्होंने कहा 14 साल के इस बच्चे ने 35 गेंदों में शतक जड़कर कमाल कर दिया। भारत का भविष्य।
वहीं इसी कड़ी में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी वैभव को बधाई दी है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बूम, आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक । राजस्थान रॉयल्स के इस लड़के ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ नंबर है। अभिनेता ने इस नाम और पारी को याद रखने को कहा।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के संगीतकार थमन एस भी वैभव सूर्यवंशी की इस पारी के मुरीद हो गए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि निडर पारी, भारतीय क्रिकेट का भविष्य।
सोनम ने बेटे वायु के साथ बितायी एक हफ्ते की छुट्टी, बोलीं- ‘जीवन बस ऐसा होना चाहिए’