इन फिल्मी सितारों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, एक तो मुंह पर काला कपड़ा बांधकर पहुंचे..

अमर उजाला

Thu, 13 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मिलिंद सोमन

फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कुंवर संग मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में पहुंचकर डुबकी लगाई थी। तस्वीरों में ये दोनों भक्ति में लीन नजर आ रहे थे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हेमा मालिनी

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी महाकुंभ के पवित्र संगम में डुबकी लगाई थी। वायरल तस्वीरों में वह बाबा रामदेव के साथ भी दिखाई दीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

ईशा गुप्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी महाकुंभ की धरती पर पहुंचकर पवित्र गंगा में डुबकी लगाई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

तनीषा मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेत्री और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी महाकुंभ में पहुंची थी, जिसका लाइव वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

रेमो डिशूजा 

कोरियोग्राफर रेमो डिशूजा भी महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे थे। रेमो अपने चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर वहां पहुंचे थे, जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव

मशहूर अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे और पवित्र गंगा में स्नान किया। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी महाकुंभ में पहुंचे थे। जहां उन्होंने गंगा स्नान करते हुए भक्ति में लीन वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। 

Image Credit : एक्स

विक्की कौशल

हाल ही में विक्की कौशल भी महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे। 14 फरवरी को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' रिलीज हो रही है।

Image Credit : एक्स

किस डे पर जानिए हिंदी सिनेमा के पहले किसिंग सीन की कहानी, चार मिनट तक…

एक्स
Read Now