अमर उजाला
Mon, 2 December 2024
विग्नेश ने हाल ही में अखिल भारतीय निर्देशकों की राउंड टेबल चर्चा में भाग लिया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा
ट्रोलिंग से परेशान होकर विग्नेश ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर लिया, इससे पहले भी कई सितारे ऐसा कदम उठा चुके हैं
हाल ही में अरशद वारसी ने प्रभास को ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए जोकर कहा था, जिसके बाद ट्रोलिंग के चलते उन्होंने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था
संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल को ‘हीरामंडी’ में उनके किरदार के लिए काफी ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने भी अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल को उनकी शादी के बाद ट्रोलिंग से बचने के लिए कमेंट सेक्शन को बंद करना पड़ा
नेपोटिज्म को लेकर सोनम कपूर को वर्ष 2020 में खूब ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया था
आगे खिसकी सिद्धार्थ की 'मिस यू', नई रिलीज डेट का एलान