सुनील पाल से पहले इन सितारों का भी हो चुका है अपहरण
अमर उजाला
Wed, 4 December 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम- सुनील पाल
सुनील पाल को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि वह एक शो में शामिल होने के बाद लापता हो गए हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम- सुनील पाल
इसके बाद उनकी पत्नी ने कॉमेडियन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, हालांकि, इस खबर के कुछ ही घंटों बाद उनके मिलने की भी जानकारी सामने आई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम- सुनील पाल
सुनील पाल ने खुलासा किया था कि उनका अपहरण किया गया था, उन्होंने यह भी कहा था कि मुंबई वापस आकर वह इसकी पूरी जानकारी साझा करेंगे
Image Credit : इंस्टाग्राम- सुनील पाल
सुनील पाल से पहले कई सितारे इस तरह की घटना का शिकार हो चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम
राजेश पुरी
अभिनेता राजेश पुरी का दिल्ली एयरपोर्ट से अपहरण हो गया था, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था, अपराधियों ने अवॉर्ड शो के नाम पर उनके साथ ठगी की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम- राजेश पुरी
मीनाक्षी थापर
मीनाक्षी थापर का साल 2012 में अपहरण कर लिया गया था, इसके बाद उनकी हत्या भी कर दी गई थी, 2018 में इस केस में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम
डॉ. राजकुमार
कन्नड़ फिल्म अभिनेता डॉ. राजकुमार को 30 जुलाई, 2000 में वीरप्पन द्वारा अपहरण कर लिया गया था, 108 दिन हिरासत में रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम- @Dr.Rajkumar
क्या है अल्लू अर्जुन का ‘डेविल नंबर 666’ से कनेक्शन?