अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
‘बिग बॉस सीजन 18’ की प्रतियोगी और मशहूर टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे के घर पुलिस ने कुर्की की है।
शनिवार की शाम को पुलिस ने उनकी मां के घरेलू सामग्री को कुर्क कर लिया। बताया जा रहा है कि लोन न चुकाने पर न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
यह मामला छह साल पुराना है। चाहत पांडे की मां ने एक कार के लिए दो लाख 40 हजार रुपए का लोन लिया था।
लोन लेने के बाद उन्होंने इसे चुकाया नहीं, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया। केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने चाहत की मां की घरेलू संपत्ति कुर्क कर दी।
इस पूरे मामले को लेकर फाइनेंस कंपनी की ओर से अधिवक्ता अजय पटेल ने बताया कि चाहत पांडेय की मां भावना पांडेय ने साल 2019 में चार पहिया वाहन के लिए दो लाख 40 हजार रुपए का लोन लिया गया था।
ब्याज के साथ यह राशि 4 लाख 62 हजार रुपए पहुंच गई थी, लेकिन उन्होंने इसे चुकता नहीं किया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
फाइनेंस कंपनी के वकील के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस दो बार कुर्की के लिए गई थी, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा था।
चाहते पांडे कई सारे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वह टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पिछले साल वह ‘बिग बॉस सीजन 18’ का भी हिस्सा रहीं।
शो के दौरान भी चाहत और उनकी मां विवादों में रहीं। खासकर चाहते अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं, जब उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड को ढूढ़ने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
संडे की धूप में शांति तलाशती दिखीं धनश्री