नवरात्रि पर देखें मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में

अमर उजाला

Mon, 31 March 2025

Image Credit : यूट्यूब

30 मार्च से हिन्दुओं का त्योहार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें मां दुर्गा के रुपों को पूजा जाता है।

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मां दुर्गा की महिमा पर कई फिल्में बनाई गईं हैं। आइए जानते हैं आज उन फिल्मों के बारे में..

Image Credit : यूट्यूब

जय संतोषी मां

50 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' आज भी घरों में देखी जाती है। मां संतोषी भी दुर्गा मां का एक रूप हैं, जिनके ऊपर कई फिल्में बन चुकी हैं। फिल्म में भक्तों पर संतोषी मां की कृपा और चमत्कार को दिखाया गया है।

Image Credit : यूट्यूब

मां वैभव लक्ष्मी

आदिर ईरानी और मीरा माधुरी अभिनीत यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माता रानी की शक्तियों और चमत्कार को दर्शाया गया है। नवरात्रि में इस फिल्म को आप देख सकते हैं।

Image Credit : यूट्यूब

मां का चमत्कार

जया प्रदा और सौंदर्या के अभिनय को इस फिल्म में दर्शकों ने खूब सराहा था। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में साउथ के भी कलाकार मौजूद थे। यह फिल्म नवरात्री में लोगों की पसंद रहती है।

Image Credit : यूट्यूब

किसान और भगवान

एक किसान पर माता रानी के चमत्कार को फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में दारा सिंह, फिरोज खान और योगिता जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Image Credit : यूट्यूब

मां दुर्गा दिव्य हाथी

'बाहुबली' फेम राम्या कृष्णन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने माता रानी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में हाथी के किरदार ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इस फिल्म को भी नवरात्रि में आप देख सकते हैं।

Image Credit : यूट्यूब

साउथ के इन सितारों का हुआ रीयूनियन, सूर्या के साथ नजर आईं ये अभिनेत्रियां

इंस्टाग्राम: @actorsuriya
Read Now