जिसके पास में विद्या है वह शक्तिशाली है

अमर उजाला

Tue, 2 August 2022

Image Credit : istock

भिखारी एक कंजूस आदमी का दुश्मन है. एक अच्छा सलाहकार एक मूर्ख आदमी का शत्रु है. वह पत्नी जो पर पुरुष में रूचि रखती है, उसके लिए उसका पति ही उसका शत्रु है. जो चोर रात को काम करने निकलता है, चन्द्रमा ही उसका शत्रु है.

Image Credit : istock

जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, अच्छा स्वभाव, गुण, दया भाव नहीं वो धरती पर मनुष्य के रूप में घूमने वाले पशु हैं. धरती पर उनका भार है.

Image Credit : Instagram

जिनके भेजे खाली हैं, वो कोई उपदेश नहीं समझते. यदि बांस को मलय पर्वत पर उगाया जाए तो भी उसमें चन्दन के गुण नहीं आते.

Image Credit : istock

जिसे अपनी कोई अकल नहीं उसकी शास्त्र क्या भलाई करेंगे. एक अंधा आदमी आईने का क्या करेगा.

Image Credit : istock

एक बुरा आदमी सुधर नहीं सकता. आप पृष्ठ भाग को चाहे जितना साफ़ करें वो श्रेष्ठ भागों की बराबरी नहीं कर सकता.

Image Credit : istock

लक्ष्मी मेरी माता हैं. विष्णु मेरे पिता हैं. वैष्णव जन मेरे सगे सम्बन्धी हैं. तीनों लोक मेरा देश हैं.

Image Credit : istock

रात्रि के समय कितने ही प्रकार के पंछी वृक्ष पर विश्राम करते हैं. भोर होते ही सब पंछी दसों दिशाओं में उड़ जाते हैं. हम क्यों भला दुःख करें यदि हमारे अपने हमें छोड़कर चले गए.

Image Credit : istock

जिसके पास में विद्या है वह शक्तिशाली हैं. निर्बुद्ध पुरुष के पास क्या शक्ति हो सकती है? एक छोटा खरगोश भी चतुराई से मदमस्त हाथी को तालाब में गिरा देता है.

Image Credit : istock

स्ट्रैपी ड्रेस में वायरल हुआ कटरीना का ग्लैमरस फोटोशूट

katrina kaif instagram
Read Now