अमर उजाला
Wed, 27 May 2026
फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं।
मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
शनिवार को फिल्म की कमाई 3.75 करोड़ रुपये रही थी, वहीं पहले दिन इसने तीन करोड़ रुपये कमाए थे।
पांच दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ से कड़ी चुनौती मिल रही है।
फिल्म 'चांद मेरा दिल' के निर्देशक विवेक सोनी हैं। इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी अहम किरदार में हैं।
'चांद मेरा दिल' एक लव स्टोरी है। फिल्म के गानों को पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है।
बिंदास लुक में नजर आईं मृणाल ठाकुर, देखिए तस्वीरें