अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्होंने शारीरिक बदलाव किए
कार्तिक ने फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए पिछले दो साल से सख्त नो-शुगर डाइट का पालन किया है
हालांकि, अब कार्तिक की यह डाइट और पॉलिसी खत्म हो गई है, क्योंकि अब उन्होंने मीठा खा लिया है
दरअसल, रियलिटी शो डांस दीवाने में कार्तिक ने स्वादिष्ट मीठे रसगुल्ले का लुत्फ उठाया, जिसका प्रोमो सामने आया है
वीडियो में दिख रहा है कि सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित ने कार्तिक को अपने हाथ से रसगुल्ला खिलाया, जिससे उनकी नो शुगर पॉलिसी टूट गई
कैप्शन में लिखा गया- दो साल की तपस्या के बाद डांस दीवाने में कार्तिक ने खोला अपना नो शुगर फास्ट
जिम के बाहर तस्वीरें खींचने को लेकर पैपराजी पर भड़कीं जान्हवी