अमर उजाला
Sat, 22 February 2025
हाल ही में छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती नजर आ रही है।
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना समेत कई स्टार कलाकारों से सजी फिल्म ‘छावा’ आठवें दिन भी सिनेमाघरों में छाई रही।
इस फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया।
14 फरवरी को ओपनिंग डे से ही ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के साथ 31 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
एक हफ्ते में ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
अभी भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई है, बीते दिन शुक्रवार तक इस फिल्म ने कुल 242 करोड़ रूपये कमा लिए थे।
‘छावा’ फिल्म में विक्की कौशल के शानदार अभिनय की लोग तारीफ कर रहे हैं।
उर्फी जावेद को लगी चोट, क्या हुआ इंफ्लुएंसर के साथ?