पीएम मोदी की तारीफ पाकर गदगद हुए ‘छावा’ एक्टर विक्की कौशल, कहा- शब्दों से परे…

अमर उजाला

Sat, 22 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @maddockfilms

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की प्रशंसा की। पीएम की तारीफ से अभिनेता गदगद हो गए हैं। वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @vickykaushal09

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पीएम का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "शब्दों से परे सम्मानित महसूस कर रहा हूं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूं।” 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म में महारानी येसुबाई का किरदार निभाने वाली रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद नरेंद्र मोदी सर, यह वास्तव में सम्मान की बात है।"

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म के निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पीएम मोदी की एक क्लिप भी साझा की। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक ऐतिहासिक सम्मान! यह गर्व का एक बड़ा पल है, क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'छावा' की सराहना की है और छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और विरासत का सम्मान किया है। पूरी टीम इस विशेष प्रशंसा से अभिभूत है।"

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म को गोवा और मध्य प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। इसमें विक्की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा भी हैं।

Image Credit : ि

सिडनी पहुंच कर शहनाज ने खूब की मस्ती

इंस्टाग्राम@shehnaazgill
Read Now