600 करोड़ की कमाई से बस कुछ लाख दूर है छावा, लेकिन सामने है बड़ी चुनौती

अमर उजाला

Tue, 8 April 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

विक्की कौशल की अदाकारी वाली फिल्म 'छावा' ने रिलीज होने के 54वें दिन भी अच्छी कमाई की है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'छावा' का जादू आठवें मंगलवार को भी बरकरार रहा।

Image Credit : यूट्यूब

बीते दिन यानी आठवें सोमवार को फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

दर्शक अभी भी फिल्म पर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म ने आज मंगलवार को 35 लाख रुपये की कमाई की है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

'छावा' फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब भी ये अच्छी कमाई कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म की रिलीज को 54 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म 600 करोड़ की कमाई से बस कुछ ही दूर है।

Image Credit : यूट्यूब

आज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिला लें तो फिल्म की कुल कमाई 599.15 करोड़ रुपये हो गई है।

Image Credit : यूट्यूब

10 अप्रैल को सनी देओल की फिल्म 'जाट' रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि क्या 'छावा' 600 करोड़ रुपये कमा पाएगी?

Image Credit : इंस्टाग्राम @peoplemediafactory

'ओडेला 2' की रिलीज से पहले तमन्ना भाटिया ने दिखाया खूबसूरत अंदाज

इंस्टाग्राम @tamannahspeaks
Read Now