अमर उजाला
Fri, 21 February 2025
‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सप्ताह में ही 200 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
विक्की कौशल की फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ पर दर्शक भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं।
गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसकी बदौलत फिल्म की कुल कमाई 219.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
फिल्म ने 31 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपनी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती की थी, इसके बाद पहले वीकेंड पर इसने 48.5 करोड़ रुपये की कमाई की।
विक्की कौशल की पिछली फिल्मों की बात करें तो अब तक ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 245.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इंडियाज गॉट लैटेंट के विवाद के बीच अपूर्वा मुखीजा ने ये क्या किया? रणवीर अल्लाहबादिया संग शो में हुई थीं शामिल